The News Recall - Jabalpur News and Many more
  newsrecall.in
न्यूज़ रिकॉल
       
unlink

उत्तरी भारत में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर

संवाददाता : उत्तराखंड,उप्र,दिल्ली,पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश से खराब मौसम के कारण विगत 4 दिनों में अलग-अलग राज्यों में 100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आठ जुलाई से अब तक हिमाचल प्रदेश में 36, उप्र में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में एक-एक मौते हुईं। दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 207.2 मीटर पार कर गया। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.21 लाख क्

ूसेक पानी छोड़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल में लगभग 10 हजार टूरिस्ट विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं। चंद्रताल में 3 फीट बर्फ जम गई है। 6 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। कुल्लू में ब्यास नदी के बहाव में आधा सैंज बाजार ही बह गया। उत्तराखंड में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग फंसे हुए हैं

  होम