स्व. श्री विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा का अनावरण 17 जुलाई को |
न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर
संवाददाता :
म.प्र. विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष व जबलपुर विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति रहे स्वर्गीय श्री कुंजीलाल दुबे के सुपुत्र स्व श्री विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा का अनावरण 17 जुलाई को होगा। उल्लेखनीय है कि संस्कारधानी के प्रथम नागरिक रहे स्व श्री दुबे को समाज के सभी वर्गो और राजनैतिक दलों में समान सम्मान प्राप्त था।
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री विवेक तंखा, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्र
एनपी प्रजापति वरिष्ठ नेता श्री सुरेश पचौरी, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री लखन घनघोरिया, श्री तरुण भनोट,श्री विनय सक्सेना ,श्री संजय यादव के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री राकेश सिंह,श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी,श्री संजय पाठक के मंचासीन रहने की संभावना है। इस कार्यक्रम में अनेक धर्म गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है