The News Recall - Jabalpur News and Many more
  newsrecall.in
न्यूज़ रिकॉल
       
unlink

शहर में चारो तरफ अतिक्रमण की बाढ़: लेफ्ट टर्न तो निगल गए

न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर

संवाददाता : जबलपुर शहर में चारों तरफ अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। नगर निगम आयुक्त लंदन में है। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अरबों रुपए की खाली कराई गई जगह पर बनाए गए, लेफ्ट टर्न निगल लिए गए हैं। उन पर ठेले वालों, अस्थाई फल सब्जी वालों ने कब्जा कर लिया है।कही कहीं ऑटो वालों ने कब्जा कर लिया है और बेतरतीब खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का सामान्य रूप से निकलना मुहाल नहीं हो पा रहा है। यही अतिक्रमण स्था

ई हो जाएंगे फिर खाली कराने जाने पर कोर्ट केस चलने लगेंगे? फिर वही कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासन को चाहिए कि अभी ही संबंधित एसडीएम,तहसीलदार,नगर निगम के जोन अधिकारियों की जिम्मेवारी निर्धारित कर जवाबदेही सुनिश्चित करे। समय समय पर समीक्षा और भ्रमण पर इसकी जांच की जाए इससे शहर भी सुंदर हो जाएगा यातायात भी सुव्यवस्थित हो जाएगा और गंदगी भी समाप्त करने में मदद मिलेगी

  होम