मध्य प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्ति के आसार : मुख्यमंत्री दिल्ली के प्रवास पर
न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर
संवाददाता : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को ग्वालियर प्रवास से सीधे नई दिल्ली प्रवास पर आ गए हैं वह यहां आज विभिन्न केंद्रीय नेताओं और पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं से चर्चा करेंगे इसमें आशा व्यक्त की जा रही है कि निगम मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार जबलपुर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट जीएस ठाकुर के जे�
��ीए का अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय है, साथ ही पूर्व मंत्री श्री शरद जैन के किसी निगम मंडल में अध्यक्ष बनाए की चर्चा जोरों पर है। पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं कि दुबारा पद प्राप्त हो जाए फिलहाल संघ की सहमति न होने से ऐसा होना संभव नहीं दिखाई पड़ रहा है।