गुरु पूर्णिमा पर गुरु चरणों में पूरा समाज नतमस्तक
न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर
संवाददाता : अनादि काल से गुरु-शिष्य की अद्भुत परंपरा रही है। पौराणिक कथाओं व ग्रंथों में गुरु को साक्षात परम ब्रह्म माना गया है। यही वजह है कि सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर गुरु चरणों में पूरा समाज नतमस्तक नजर आया। आश्रम व देवालयों में गुरु को प्रथम पूज्य मानकर उनकी वंदना की गई। गुरुदेव की स्नेहिल छाया ने हजारों, लाखों शिष्यों को अपने आशीर्वाद की शीतलता दी।
सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है परंपरा-
संपूर्ण ब्राह्मण मंच द्वारा जगद्गुरु राघव देवाचार्य का चरण वंदन किया गया। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विनय सक्सेना, प्रतिपक्ष नेता कमलेश अग्रवाल, डॉ. अरुण मिश्रा, धनंजय बाजपेई, अरुण तिवारी मौजूद रहे।
- जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज का पादुका पूजन कर बालाजी मंदिर, मढ़ाताल में किया गया। इस दौरान कृष्ण निशा तिवारी, नवनीत जौहरी, सूरज सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।
-ग्वारीघाट भक्तिधाम आश्रम में शिष्यों ने स्वामी अशोकानंद महाराज का पूजन किया। इस दौरान वेदांत शर्मा, मुन्ना पांडे, दीपक पंजवानी, अमित अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल व भक्तजन उपस्थित थे।
- आदित्य वाहिन
ी द्वारा शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर डॉ. एचपी तिवारी, जीवेश पांडे, डॉ. श्रद्धा तिवारी व रामायण चौबे मौजूद रहे।
- ज्योतिष साधना केंद्र सरस्वती कॉलोनी में पं. वासुदेव शास्त्री के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विधायक विनय सक्सेना, अनिल तिवारी, मधु यादव, मदन दुबे आदि मौजूद रहे। पं. राजीव कृष्ण महाराज के शिष्यों ने भी उनका पूजन किया। विजय नगर घड़ी चौक स्थित ज्योतिष कार्यालय में पं. आशुतोष दीक्षित द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।
- बगलामुखी मंदिर शंकराचार्य मठ में दोपहर 12 बजे ब्रह्मचारी चैतन्यानंद महाराज के सान्निध्य में गुरु भक्तों के द्वारा पादुका पूजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राकेश सिंह, विधायक लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, भारत सिंह यादव आदि भक्तगण उपस्थित थे।
- ग्वारीघाट स्थित काली पुत्र आश्रम में काली पुत्र महाराज के शिष्यों द्वारा गुरुदेव की चरण पादुका का पूजन किया गया। इस दौरान हवन पूजन के साथ भंडारा आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में भक्त मंडल उपस्थित रहा।