मोटे अनाज पर राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन आज
  newsrecall.in
न्यूज़ रिकॉल
       07 Jul, 2023
unlink

मोटे अनाज पर राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर

संवाददाता : रुद्राभिषेक सुबह 7 बजे जागृति हनुमान दरबार, चुंगी नाका में होगा। आयोजक-चैतन्य महाप्रभु नर्मदा संकीर्तन मंडल है।

जबलपुर शक्ति महाकौशल संस्था द्वारा सात जुलाई को मिलेट्स (मोटे अनाज) की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स क्लब में कार्यशाला का उद्घाटन प्रातः 10 बजे सांसद राकेश सिंह करेंगे। कार्यशाला में 17 राज्यों की शक्ति इकाइयों की साइंस एवं टेक्नोलाजी विशेषज्ञ महिलाओं की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान मोटे अनाज से बने हुए खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन, प्रस्तुतिकरण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। आठ और नौ जुलाई को स्पोर्ट्स क्लब में विचारात्मक सत्र के साथ राष्ट्रीय वार्षिक आमसभा होगी।

सांसदों व रेल अधिकारियों की बैठक सुबह 11 बजे से होटल विजन महल में होगी। आयोजक-पश्चिम मध्य रेलवे है।

आदिवासी युवक पर पेशाब कांड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम शुक्रवार स

ुबह करीब 11:30 सीधी पहुंचेगी। टीम में कोल प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेले, विधायक शरद कोल, विधायक अमर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीर्ष कांत देव सिंह शामिल हैं। टीम के सदस्य पीड़ित के घर जाएंगे। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने पांच लाख की आर्थिक सहायता और आवास निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा मध्य प्रदेश का पहला इंडोर लेजर एवं मल्टीमीडिया शो तथा कैफेटेरिया का निर्माण भेड़ाघाट में कराया जाएगा। निर्माण कार्य का भूमिपूजन दोपहर एक बजे पंचवटी वाटिका में सांसद राकेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।

आयोजक-जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद

श्री शिव महापुराण कथा दोपहर 3 बजे सिद्ध श्री दुर्गा मंदिर, धनवंतरि नगर में होगी। आयोजक-धार्मिक विकास समिति, धनवंतरि नगर है

  होम