ISRO का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च, 40 दिन बाद चांद पर होगी लैंडिंग
  newsrecall.in
न्यूज़ रिकॉल
       14 Jul, 2023
unlink

ISRO का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च, 40 दिन बाद चांद पर होगी लैंडिंग

न्यूज़ रिकॉल | जबलपुर

संवाददाता : भारत का तीसरा मून मिशन करीब 40 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी। 'चंद्र मिशन' साल 2019 के 'चंद्रयान-2' का फॉलोअप मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है। 'चंद्रयान-2' मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर 'विक्रम' पथ विचलन के चलते 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल

कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा

पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को किया सलाम

चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं

  होम